-
925Shares
जहां एक ओर कश्मीर घाटी और देश की राजधानी में कुछ नौजवान भारत विरोधी नारे लगा रहे थे, यहां तक की कुछ जगह तो राष्ट्रीय ध्वज को जला दिया गया इसके विपरीत वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के महू के रहने वाले भारतीय नौजवान राजिक फर्शीवाला ने आज दुनिया की सबसे पाक इस्लामिक जगह मक्का में जाकर अपने भारत देश का नाम रोशन कर दिया नीचे पढ़ें पूरी ख़बर.
राजिक फर्शीवाला ने मक्का में जाकर तिरंगा लहराया
राजिक फर्शीवाला ने मक्का में जाकर तिरंगा लहराया और कहा “झंडा ऊंचा रहे हमारा” राजिक ने आज देश वासियों का सर गर्व से ऊंचा कर दिया वाकई में भारत के इस लाल पर आज भारत मां को गर्व हो रहा होगा.
भारतीय लोगों के लिए राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति क्या होती है इस युवक ने परदेस में जाकर पूरे विश्व को दिखा दिया है, जो नौजवान अपने रास्ते से भटक गए हैं, अपने मूल उद्देश्य से भटक गए हैं उन्हें राजिक से प्रेरणा लेनी चाहिए.
इंदौर के रहने वाले राजिक अपने परिवार वालों के साथ महू से 14 जून से 16 जुलाई तक मक्का में हज यात्रा पर थे. इसी दौरान उन्होंने मक्का मदीना के और दुनिया भर के कई देशों से आए लाखों मुस्लिम लोगों के बीच भारतीय झंडे को फहराया.
और उन्होंने मक्का मदीना से ही घाटी के उन मुस्लिम नोजवान लोगों को भी बता दिया कि भारत में मुसलमान भी सर उठा के जीते हैं, यहां के मुस्लिम नौजवान भी देश के हर रंग में रंगे हुए हैं और इस बात में कोई दो राय नहीं कि सिर्फ राजिक ही नहीं भारत का हर मुस्लिम नागरिक भी पूरी तरह से भारतीय है.
राजिक ने कहा भारतीयों को मिलता है सबसे अधिक सम्मान
राजिक फर्शीवाला ने कहा कि जब हम इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल मक्का पर जाकर बोलते हैं कि भारत से आए हैं तो वहां हमें बहुत सम्मान दिया जाता है. और वही पाकिस्तान के लोग पाकिस्तान से आने का बोलते हैं तो उन्हें आतंकवाद से जोड़कर देखा जाता है इस अनूठे अनुभव की वजह से वे बोले मुझे अपने आप पर हिंदुस्तानी होने पर गर्व है.
राजिक को इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल मक्का की सुरक्षा व्यवस्थाएं और वहां के शासन की व्यवस्थाएं बहुत अच्छी लगी जिस से हज यात्रा जैसा विशाल और भव्य आयोजन जिसमें लाखों की संख्या में दुनिया भर से मुस्लिम लोग इकट्ठा होते हैं, जो बेहद सरलता और सफलता पूर्वक संपन्न कर लिया जाता है, ठीक वैसा ही मैनेजमेंट हमारे देश में भी इस्तेमाल होना चाहिए उन्होंने कहा है यहां के शासन व प्रशासन को मक्का के मैनेजमेंट से सीख लेनी चाहिए.
Comments
comments