योगीराज का रामराज्य, चित्रकूट में 4 मासूम बच्चों के साथ माँ की हत्या,गला रेत कर शवों पर तेज़ाब डाला गया

चित्रकूट : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है,पूरे प्रदेश में अपराधी बेखौफ होकर बलात्कार,डकैती और हत्या जैसे जघन्य अपराधों को अंजाम दे रहे हैं तो वहीँ सरकार इन घटनाओं पर रोक लगाने में विफल साबित हो रही है। चित्रकूट में 4 बच्चों और 1 महिला की गला रेतने के बाद चेहरे पर तेज़ाब डालकर नृशंश हत्या करके शवों को बोरो में दाल कर सड़क किनारे फेक दिया गया।
यहां मंगलवार की शाम दो बोरों में चार मासूम बच्चों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। इनमें तीन लड़कियां हैं, जिनकी उम्र 6 से 11 साल के बीच है। वहीं, एक लड़का है जो करीब 5 साल का है। चारों बच्चों के गले में धारदार हथियार के निशान मिले हैं। बच्चों की पहचान छिपाने के लिए उनके चेहरों पर तेजाब भी डाला गया है। जिसने भी इस घटना को देखा, उसका यही कहना है कि किसी ने आखिर ऐसी बेरहमी कैसे दिखाई? इस बीच बुधवार सुबह करीब 40 साल की महिला का शव भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है क‍ि चारों मासूम बच्चे और महिला एक ही परिवार के हैं।
घटना चित्रकूट के राजापुर थानाक्षेत्र के बोड़ी पोखरी-राजापुर मार्ग की है। यहां लोगों ने जब मंगलवार की शाम एक बोरा पड़ा देखा तो उन्हें कुछ शक हुआ। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरा खोला तो उसमें दो बच्चों के शव मिले। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि करीब एक किलोमीटर की दूरी पर एक और बोरा पड़ा है। जब पुलिस यहां पहुंची तो बोरे से एक लड़का और एक लड़की के शव मिले। इनके गले पर किसी धारदार हथियार के निशान थे।
बच्चों को नहीं पहचानते गांव के लोग 
एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि आसपास के गांव के लोग बच्चों के शवों को नहीं पहचानते हैं। आशंका जताई जा रही है कि बच्चों की हत्या कर उनके शव फेंके गए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारणों और हत्यारों तक पहुंचने के लिए पुलिस जांच में जुट गई है।