अगर मुसलमानों की बढती आबादी रोकने के लिए कानून नही लाया गया तो देशा का कैराना वाला हाल होगा

शेयर करें

अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। एक अखबार में मुस्लिमों की बढ़ती जनसंख्या की रिपोर्ट का हवाला देते हुए गिरिराज सिंह ने कटाक्ष किया है कि अगर जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं लाया गया तो पूरे देश का हाल यूपी के ‘कैराना’ जैसा होगा।

दरअसल अमेरिका की प्यू रिसर्च सेंटर द्वारा जारी की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत 2050 तक इंडोनेसिया को पछाड़कर दुनिया की सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश बन जाएगा। गिरिराज ने कहा कि पूरी दुनिया ने अपने देश की आबादी को नियंत्रण में किया है। क्या भारत में नहीं होना चाहिए। यहां तक कि मुस्लिम देश मलेशिया और इंडोनेशिया ने भी अपने देश की जनसंख्या को नियंत्रण में किया है।

मुस्लिम देशों ने अपने देश की जनसंख्या को नियंत्रण के लिए कानून लागू किया है, वहां कोई शरीयत लागू नहीं होता। जब भारत में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून लागू करने की बात होती है तो धर्म आड़े आ जाता है। गिरिराज ने कहा कि ये सत्य है जहां-जहां भारत में हिंदुओं की जनसंख्या गिरी है वहां ‘कैराना’ की स्थिति उत्पन्न हुई है। इतना ही नहीं वहां सामाजिक संतुलन तक बिगड़ा है। अगर देश को विकास की उंचाईयों पर ले जाना है तो जनसंख्या नियंत्रण बेहद जरूरी है।

बता दें कि ‘कैराना’ उत्तर प्रदेश का मुस्लिम बहुल इलाका है। जहां से कई हिंदुओं का पलायन हो चुका है। यह मुद्दा मीडिया में कई दिनों तक सुर्खियों में रहा था।

Comments

comments

  • TAGS
  • केंद्रीय मंत्री
  • गिरिराज सिंह
  • मुस्लिमों की बढ़ती जनसंख्या
  • विवादास्पद बयान
Facebook
Twitter
Google+
Pinterest
WhatsApp