दुनिया के महान योद्धा लॉर्ड ‘चंगेज़ ख़ान’ के देश मंगोलिया से जुडी जानकारी जो आप आज तक नहीं है

शेयर करें

-सम्पूर्ण विश्व जिस देश को मंगोलिया (Mongolia) के नाम से नाम से जानता है वह वास्तव में मंगोलिया का बाहरी एतेहासिक इलाका है जबकि आंतरिक मंगोलिया आज भी चीन का स्वायत्त प्रदेश है |मंगोलिया से जुड़े रोचक तथ्य मंगोलिया (Mongolia) विश्व में सबसे कम आबादी वाले देशो में आता है जहा का जनसंख्या घनत्व मात्र 4.3 व्यक्ति प्रति वर्ग मील है | मंगोलिया का क्षेत्रफल 15,64,116 वर्ग किमी है जो अलास्का (Alaska) से भी छोटा है तथा कजाकस्थान के बाद दूसरा सबसे बड़ा बंदरगाहविहीन देश है |

एक मान्यता के अनुसार मंगोलियन घुड़सवारो ने आइसक्रीम की खोज की थी जब वो पशुओ की आंतो से बने पात्रो में क्रीम भरकर गोबी मरुस्थल के लम्बे लम्बे सफर पर जाया करते थे | 17 सितम्बर 2011 को मंगोलियन राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिया में 6002 पहलवानों ने मंगोलियन शेयर बाजार (Mongolian Stock Exchange) वर्तमान की पूंजीवादी दुनिया में सबसे छोटा है जिसे वहा बच्चो के एक पुराने सिनेमाघर से चलाया जाता है |मंगोलिया (Mongolia) में इंसानों के मुकाबले 13 गुना ज्यादा घोड़ो (Horses) की संख्या है जबकि भेड़ो (Sheep) की संख्या 35 गुना है |

-मंगोलिया का जिक्र करते समय चंगेज खान (Genghis Khan) को याद ना किया जाए ऐसा हो ही नही सकता क्योंकि मंगोल वंश में जन्मे चंगेज खान ने केवल 20 वर्ष की उम्र में अपने कबीले का नेता बन गया | 20 साल तक हुए कबीलों के अंदरुनी युद्धों के बाद तेमुजिन नामक बालक चंगेज खान के नाम से उभरा | उसने अपनी मौत तक मंगोल सामराज्य बीजिंग से लेकर कैस्पियन सागर तक फैला दिया था | मंगोलिया में आने वाला गोबी मरुस्थल (Gobi Deseret) एशिया का सबसे बड़ा मरुस्थल और विश्व का पांचवा बड़ा मरुस्थल है | 2002 में ताइवान (Taiwan) ने आधिकारिक रूप से मंगोलिया को स्वतंत्र देश की पहचान दिलाई और उसे चीन के नक्शे से हटाया था लेकिन मंगोलिया आज भी One-China Policy पर काम करता है |

हिम तेंदुए (Snow leopards) मंगोलिया के मूल प्राणी है और विश्व में कुल हिम तेन्दुओ की संख्या में से एक तिहाई मंगोलिया में ही रहते है | हिम तेंदुए ना दहाड़ सकते है और ना ही गुर्रा सकते है |दो कूबड़ वाला ऊंट (Bactrian camel ) भी मंगोलिया का मूल प्राणी है | हर साल ऊंटों की इस प्रजाति को संरक्षित रखने के लिए मंगोलिया में एक उत्सव का आयोजन होता है जो पिछले 12 सालो से लगातार घटते जा रहे है |मंगोलिया (Mongolia) की 36 प्रतिशत से ज्यादा आबादी 18 वर्ष से कम उम्र की है |

छठी शताब्दी में बनी चीन की दीवार (The Great Wall of China)वास्तविकता में तो आंतरिक मंगोलिया में बनी थी |मंगोलिया को Land of the Blue Sky भी कहते है क्योंकि यहा साल में 260 दिन धुप निकली रहती है और नीला आकाश साफ़ दिखाई देता है | मंगोलिया का राष्ट्रीय पेय घोडी का दूध है जिसे कुमिस (airag) पुकारा जाता है |उंचाई वाले इलाके , उच्च अक्षांश और साइबेरियन प्रतिचक्रवात के प्रभाव के कारण उलानबातर को विश्व में किसी भी देश की सबसे ठंडी राजधानी माना जाता है जहा का औसत तापमान शून्य से 1 डिग्री कम रहता है |

मंगोलियन योद्धा चंगेज खा को वर्ष 2011 में विश्व की मशहूर TIME पत्रिका में 25 Most Important Political Icons of All Time में रखा गया | 1922 में अमेरिकन खोजकर्ता आर्मस्ट्रांग चापमेन मंगोलिया के गोबी मरुस्थल से Cretaceous period से डायनासोर के हड्डिया जमीन से निकालने वाला पहला व्यक्ति बना | चंगेज खान को मध्य एशिया के अनेको लोगो का वंशज मना जाता है | जेनेटिकविदों के अनुसार चंगेज खा का DNA मध्य एशिया के लगभग 1.7 करोड़ पुरुषो से मिलता जुलता है जो 13वी सदी में जीवित थे

इस पूरी पोस्ट को पड़ने के लिए अगले पेज पर जाएँ

आगे जाने के लिए नेक्स्ट बटन क्लिक करें

Comments

comments

1
2
3
4
  • TAGS
  • 20 question
  • changej khan history hindi
  • ias aps examination
  • mangoliya history hindi
Facebook
Twitter
Google+
Pinterest
WhatsApp