नबी-ए-करीम (स.अ.व.) फरमाते हैं ऐसा शख्स हरगिज़ जन्नत में नही जा सकता जिसके…

शेयर करें
  • 8.8K
    Shares

अब्दुल्लाह बिन मसूद रदी अल्लाहू अन्हु से रिवायत है की रसूल-अल्लाह सलअल्लाहू अलैही वसल्लम ने फरमाया वो शख्स जन्नत में नही जाएगा जिसके दिल में ज़र्रे के बराबर भी गुरूर या घमंड होगा.

एक शख्स बोला हर एक आदमी चाहता है की उसके कपड़े अच्छे हो और उसके जुते अच्छे हो (तो क्या ये भी गुरूर में है ) आप सलअल्लाहू अलैही वसल्लम ने फरमाया अल्लाह सुबहानहु खूबसूरत है और खूबसूरती को पसंद करता है, गुरूर या घमंड ये है की इंसान हक़ को नाहक़ बता दे और लोगो को हक़ीर समझे सही मुस्लिम, जिल्द 1, # 265

✦ अम्र बिन शूएब रदी अल्लाहू अन्हु अपने वालिद से और वो उनके दादा से रिवायत करते हैं की रसूल-अल्लाह सलअल्लाहू अलैही वसल्लम ने फरमाया अल्लाह सुबहानहु अपने बंदे पर अपनी नैमत का इज़हार पसंद करता है ( यानी अल्लाह सुबहानहु की तरफ से कोई नैमत अता की गयी हो तो उसको छुपाना नही चाहिए ) जामिया तिरमिज़ी, जिल्द 2, 723-सही

अबू हुरैरा रदी अल्लाहु अन्हु से रिवायत है की रसूल-अल्लाह सल-अल्लाहू अलैही वसल्लम ने फरमाया जब तुम में से कोई ज़ूमा की (फ़र्ज़) नमाज़ पढ़ चुके तो उसे चाहिए की उसके बाद चार रकात नमाज़ अदा करे सुनन नसाई जिल्द 1, 1429-सही.

Ya ALLAH Rahmat nazil farma Mohammad (Sallallaahu Alayhi Wasallam) par aur Aal-e-Muhammad (Sallallaahu Alayhi Wasallam) par, Jaise tu ne Rahmat nazil farmaaiyee hain Ibrahim Alaih salaam par aur Aulad e Ibrahim Alaih salaam par…

Beshak Tu bade Rehmat Wala aur Badi buzoorgi Wala hai Ya ALLAH barkaat nazil farma Mohammad(Sallallaahu Alayhi Wasallam) par aur Aal-e-Muhammad (Sallallaahu Alayhi Wasallam) par, Jaise tu ne barkaat nazil farmaaiyee hain Ibrahim Alaih salaam par aur Aulaad e Ibrahim Alaih salaam par…Beshak Tu bade Rehmat Wala aur Badi Buzoorgi Wala hai Sahih Bukhari, Vol 4,3369

Comments

comments