कुस्तुनतुनिया की फ़तह के बाद दज्जाल निकलेगा, फिर आपने अपना हाथ उस शख्स के…

शेयर करें
  • 3.8K
    Shares

मुआज़ इब्न जबल रदी अल्लाहू अन्हु से रिवायत है की रसूलअल्लाह सल-अल्लाहू अलैही वसल्लम ने फरमाया बैतूल मुक़द्दस की आबादी मदीना की विरानी होगी, मदीना की विरानी के बाद लड़ाईयों और फ़ितनों का ज़हूर होगा.

फ़ितनों के ज़हूर के बाद कुस्तुनतुनिया (ईस्तान्बूल ) की फ़तह होगी,और कुस्तुनतुनिया की फ़तह के बाद दज्जाल निकलेगा , फिर आपने अपना हाथ उस शख्स यानी मुआज बिन जबल रदी अल्लाहू अन्हु की रान या काँधे पर मारा जिन से आप ये बयान फरमा रहे थे.

फिर फरमाया ये ऐसे ही यक़ीनी है जैसे तुम्हारा यहा होना या बैठना यक़ीनी है. सुनन अबू दाऊद , जिल्द 3, 889-हसन

ईमरान बिन हुसैन रदी अल्लाहू अन्हु से रिवायत है की रसूल-अल्लाह सलअल्लाहू अलैही वसल्लम ने फरमाया क़यामत के दिन अल्लाह सुबहानहु के अफ़ज़ल बंदे अल-हम्मादून (अल्लाह सुबहानहु की बहुत ज़ियादा तारीफ करने वाले) होंगे
सिलसिला अस सहिहा, 2760

हदीस: हज़रत अबू दर्दा रदी अल्लाहू अन्हु से रिवायत है की रसूल-अल्लाह सल-अल्लाहू अलैही वसल्लम ने फरमाया क्या मैं तुमको ऐसा अमल ना बताऊ जो तुम्हारे मालिक (अल्लाह) के नज़दीक अच्छा और पाकीज़ा है और तुम्हारे दरजात.

में सबसे बुलंद , और जो (अल्लाह की राह में) सोने और चाँदी को खर्च करने से भी अफ़ज़ल है , और जो अल्लाह की राह में दुश्मनो से जिहाद करते हुए उनकी गर्दने काटने और वो तुम्हराई गर्दन काट दे उस से भी बेहतर है.

सहाबा रदी अल्लाहू अन्हुमा ने अर्ज़ किया क्यू नही (ज़रूर बताईए), आप सल-अल्लाहू अलैही वसल्लम ने फरमाया वो अल्लाह का ज़िक्र है , मुआज़ बिन जबल रदी अल्लाहू अन्हु ने फरमाया अल्लाह के अज़ाब से बचाने वाली ज़िक्र इलाही से बड़कर और कोई चीज़ नही है. जामिया तिरमिज़ी , जिल्द 2, 1301- हसन

عمران بن حصین رضی اللہ عنہ سے مرفوعا مروی ہے کہ قیامت کےدن اللہ کےافضل بندے (اللہ کی) بہت زیادہ تعریف کرنےوالےہوں گے
سلسلہ صحیحہ ٢٧٦٠

رسول اللہ صلی اللہ علیہ وسلم نے فرمایا: ”کیا میں تمہارے سب سے بہتر اور تمہارے رب کے نزدیک سب سے پاکیزہ اور سب سے بلند درجے والے عمل کی تمہیں خبر نہ دوں؟ وہ عمل تمہارے لیے سونا چاندی خرچ کرنے سے بہتر ہے، وہ عمل تمہارے لیے اس سے بھی بہتر ہے کہ تم ( میدان جنگ میں ) اپنے دشمن سے ٹکراؤ، وہ تمہاری گردنیں کاٹے اور تم ان کی ( یعنی تمہارے جہاد کرنے سے بھی افضل ) “ لوگوں نے کہا: جی ہاں، ( ضرور بتائیے ) آپ نے فرمایا: ”وہ اللہ تعالیٰ کا ذکر ہے“، معاذ بن جبل رضی الله عنہ کہتے ہیں: اللہ کے ذکر سے بڑھ کر اللہ کے عذاب سے بچانے والی کوئی اور چیز نہیں ہے
جامع ترمیزی جلد ٢ ١٣٠١ -حسن

Comments

comments