इस शख्स ने अज़ान देकर कहा: ‘यहाँ की दीवारें अल्लाह की अज़ान सुनने के लिए बैचेन’: विडियो

सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहा है जहाँ एक शख्स स्पेन के अलहम्ब्रा महल में अज़ान दे रहा है। विडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह लोग भी रुककर इसमें रूचि ले रहे हैं.

विडियो में जो शख्स अज़ान देता दिख रहा है वह सीरियाई मूल का मौअज़ अल नस है। जिन्होंने इतनी खूबसूरत तरीके से अज़ान दी कि, सब लोग उन्हें देखने लगे और उनका विडियो बनाने में व्यस्त हो गए। इन्होने अज़ान इतनी खूबसूरत तरीके से दी है कि, इस अज़ान को सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जायेंगे.

मौअज़ अल नस ने अज़ान मस्जिद अल हरम में लगाई जाने वाले अंदाज़ में दी है और यह विडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने महसूस किया कि दीवारें ‘अल्लाह की अज़ान को’ सुनने के लिए बेचैन हैं.

अलहम्ब्रा महल ग्रानाडा के मुस्लिम शासकों द्वारा बनाया गया था

मुस्लिम स्पेन में 711 में आए थे और लगभग 800 वर्षों के लिए उन्होंने यहाँ शासन किया। 1492 में, ग्रानाडा ईसाई शासन के तहत आ गया। फिर मुसलमानों को ईसाई धर्म में बदलने या यातनाओं का सामना करने का जोखिम उठाना पड़ा.

कई लोग बाहरी रूप से परिवर्तित हो गये लेकिन इस्लाम को गुप्त रूप से मानते रहे। 1501 तक, कोई भी मुस्लिम आधिकारिक तौर पर ग्रानाडा में नहीं रहा। इस अज़ान को सुनकर आप लोग भी शेयर करें बिना नहीं रह पाओगे।