जिस अज़ान से सोनू निगम को तकलीफ़ होती है, उसी अज़ान से प्रियंका चोपड़ा को सुकून मिलता है

0
शेयर कीजिये

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम एक ट्वीट के बाद विवादों में आ गए हैं। दरअसल, उन्होंने 17 अप्रैल की अलसुबह ट्वीट कर अज़ान को लेकर हो रहे शोर पर नाराजगी जताई। उनके इस ट्वीट आलोचना हो रही है। हालांकि, बॉलीवुड की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के मामले में ऐसा नहीं है। एक बार भोपाल में अजान ने उनका दिल जीत लिया था। गंगाजल-2 फिल्म की शूटिंग के लिए भोपाल आई थीं।

वह यहां करीब 20 दिनों तक रहीं और लौटते वक्त उन्होंने शाम-ए-भोपाल का जिक्र किया। उन्होंने कहा था, ‘वह रोजाना शूटिंग खत्म करने के बाद शाम को होटल की छत पर पहुंच जाती थीं। यहां उन्हें हर ओर से अजान की आवाज सुनाई पड़ती थी। ‘ प्रियंका ने कहा था, ‘होटल के आसपास छह मस्जिदें थीं। ढलती शाम में होने वाली अजान से उन्हें दिली सुकून मिलता था। ‘