वाशिंगटन महिला मार्च: डोनाल्ड ट्रम्प की मौजूदगी में हिजाब पहनने का तरीका सिखाया गया

0
शेयर कीजिये

वाशिंगटन। शनिवार को महिलाओं ने वाशिंगटन में हजारों की तादाद में एक मार्च निकाला। “मेक अमेरिका काइंड अगेन” और “दा फ्यूचर इज़ फीमेल” जैसे नारों के साथ वाशिंगटन में नेशनल मॉल के करीब सड़कों पर महिलाओं का एक समुद्र सा नज़र आया।
यह अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में ट्रम्प का पहला दिन था और वह वाशिंगटन नेशनल कैथेड्रल में प्रार्थना सभा में हिस्सा ले रहे थे। उसी समय अमेरिका के अलग अलग इलाकों से अपने वाहनों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट से प्रदर्शनकारी नेशनल माल के करीब इकठ्ठा हुए। यह प्रदर्शनकारी महिला के अधिकारों के बारे में विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं, नेताओं और सेलेब्रिटीयों को सुनने आये थे।
इस मार्च के दौरान मुस्लिम महिलाओं के एक समूह ने मार्च में शामिल हुयी महिलाओं को हिजाब पहनने का तरीका भी सिखाया। यह विडियो शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का एक ख़ास नमूना है। एक पुरुष का हिजाब पहनना आपको बेहद आकर्षित करेगा। और मशहूर मशहूर लोगों की तरफ से भी समर्थन मिला।


इस मार्च में अभिनेत्री स्कारलेट जॉननसन और एश्ले ज्यूड्स, गायिका अलिशिया कीस और मडोना भी शामिल हुईं। यह पोस्ट सीधा myzavia. com से ली गयी है Link

  • TAGS
  • अमेरिकी राष्ट्रपति
  • इस्लाम का तरीका
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • मुस्लिम समुदाय
  • वाशिंगटन महिला मार्च
  • हिजाब पहनने का तरीका