बिजनोर में स्कूल जाती मुस्लिम लड़कियों को छेड़ने का विरोध करने पर, उनके ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, 7 गंभीर घायल – साम्प्रदायिक तनाव

शेयर करें

बिजनोर: स्कूल जा रही 3 मुस्लिम लड़कियों को जाट समुदाय से कुछ युवाओं द्वारा कि गयी छेड़छाड़ का विरोध करने पर जाटों द्वारा मुस्लिम परिवार पर कि गयी फायरिंग में तीन लोगों कि मौत हो गयी | तीन मृतक की पहचान अहसान, सरताज और अनीस के तौर पर कि गयी है |तीनों मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं.

परिवार के तीन सदस्यों कि मौत के बाद सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है

बिजनौर के नज़दीक पेदा गाँव में कुछ मुस्लिम बच्चियां सुबह स्कूल जा रही थी। रास्ते में जाटों के बिगड़ैल लड़कों ने उनसे छेड़छाड़ की। लड़कियां वापस आकर घर पर बताती है तो परिजन थाने पर पुलिस रिपोर्ट के लिए जाने लगते हैं। रास्ते में दबंग जाटों ने पुलिस के सामने घेर कर गोलीबारी की जिसमें नौ लोग गंभीर रूप से घायल तथा चार की मौके पर मौत हो गई।

दैनिक जागरण एवं दूसरे पोर्टल मामले को बैलेंस करने के लिए छेड़छाड़ पीड़ितों की शिनाख्त बतौर जाट कर रहे हैं। पेशे से बड़ई और धर्म से मुसलमान छेड़छाड़ पीड़ित लड़कियों को थाने ले जाते समय रास्ते में रोककर जिस प्रकार से चार लोगों की हत्या और नौ अन्य को गोली मारी गई है वह प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।

ऐसे वहशी दरिंदों को कानून का ज़रा भी ख़ौफ नहीं रहा। फिलहाल एडीजी लॉ दलजीत चौधरी समेत आला अफसरान मौके पर हैं। प्रथमदृष्टया पूरा मामला पुलिस की लापरवाही का दिख रहा है। वहशी जाटों ने गरीब मुसलमानों पर अन्याय की सबसे विभत्स कहानी लिख डाली।

जाटों ने पूरे पश्चिम यूपी को आतंक से झुलसा दिया है। संयम बनाए रखें। कानून पर भरोसा कीजिए। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उम्मीद है कि हत्यारों को जल्द पकड़ लेंगे। छेड़छाड़ पीड़ित लड़कियों का बयान लेकर सभी आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाई हो।

Comments

comments