भंडाफोड़ : महिला के बेडरूम से 360 घंटे की Sex CD बरामद, 100 से ज्यादा BJP मंत्रियों और सांसदों की हैं करतूत

शेयर करें

नई दिल्ली – एक महिला के बेडरूम से 360 घंटे की Sex CD बरामद हुई है, जिसमे 100 से ज्यादा भाजपा मंत्रियों और सांसदों की करतूत है।  महिला के बेडरूम से जो CCTV में कैद हुआ वीडियो मिला है वह करीब 360 घंटे से ज्यादा समय का है। इस वीडियो में 100 से ज्यादा भाजपा बीजेपी मंत्रियों और सांसद और अन्य नेता नज़र आ रहे हैं।

उठ रहे हैं सवाल

इतना बड़ा भंडाफोड़ होने के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि महिला ने अपने ही बेडरूम में CCTV कैमरा क्यों लगाया हुआ था। गुजरात के सांसद डॉ. केसी पटेल को हनीट्रैप में फंसाने का मामला आने के समय में भाजपा के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। ख़बर है कि केंद्र में और उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार होने की वजह से इस घटना पर पर्दा डालने की तैयारी भी शुरू हो गई है।

विजिटिंग कार्ड भी बरामद

महिला के फ्लैट से 100 से ज्यादा ऐसे विधायक, सांसद और मंत्रियों के विजिटिंग कार्ड बरामद हुए हैं जो कि भाजपा के ही हैं। गुजरात के भाजपा सांसद केसी पटेल के हनी ट्रैप में फंसने के बाद जो खुलासे हो रहे हैं, वह भाजपा के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं।

सूत्रों अनुसार महिला के गाजियाबाद के नीतिखंड फ्लैट से बरामद हुए DVR में 360 घंटे का वीडियो मिला है। महिला के घर के एक कमरे में बाकायदा CCTV कैमरों का कंट्रोल रूम मिला। दिल्ली पुलिस ने फुटेज को देखा है, लेकिन अधिकृत तौर पर जांच के लिए साइबर लैब भेजा दिया है, ताकि बाद में इस पर कोई सवाल न उठें कि वीडियो में कोई कांट छांट की गई है।

सफेदपोशों के काले चेहरे

पुलिस को पूरा यकीन है कि डीवीआर में कैद वीडियो में बहुत से सफेदपोश और प्रभावशाली लोगों की करतूत है! युवती के फ्लैट से सौ से ज्यादा विजिटिंग कार्ड भी बरामद हुए हैं! इनमें पुलिस अधिकारियों से लेकर बड़े राजनीतिज्ञों तक शामिल हैं! सबसे ज्यादा कार्ड भाजपा से जुड़े लोगों के हैं। इनमें कुछ अब विधायक, सांसद और मंत्री तक हैं।

Comments

comments