शेयर करें
  • 2.3K
    Shares

छह घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा प्रदर्शन कर रहे भाजपाइयों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, कई चोटिल प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया पथराव, डीएम ने दिए जांच के आदेश पुलिस बोली, बालिग है डॉक्टर दंपती, परिवार वालों की सहमति से हुई है शादी

index.php 2

पीछले कुछ समय से देश में लव जिहाद के बारे में ख़ूब बातें हो रही है। कुछ हिंदुवादी संगठन, मुस्लिम युवकों पर यह आरोप लगा रहे है की वो हिंदू लड़कियों को जानबूझकर अपने प्यार के जाल में फँसा रहे है। जिससे कि वो उनसे शादी कर उनका धर्म परिवर्तन करा सके। फ़िलहाल उनके इस आरोप को भाजपा की भी मूक सहमति है। भाजपा के कई दिग्गज नेता लव जिहाद के ऊपर बयान दे चुके है.

हालाँकि अभी तक इस बात के कोई सबूत सामने नही आए है। लेकिन अगर कोई भी मुस्लिम शख़्स किसी हिंदू लड़की के साथ विवाह करता है तो भाजपा समेत कुछ हिंदूवादी संगठन इसे लव जिहाद की संज्ञा दे देते है। चाहे केरल की हादिया हो या फिर कर्नाटक की अनुषा, सभी मामलों को लव जिहाद से जोड़ दिया गया है। अब एक ऐसा ही मामला ग़ाज़ियाबाद में भी सामने आया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ग़ाज़ियाबाद के राजनगर में रहने वाली एक डॉक्टर युवती का प्रेम प्रसंग उसके ही एक सहपाठी के साथ चल रहा था। लड़का दूसरे धर्म से ताल्लुक़ रखता है और मल्टीनैशनल कम्पनी में काम करता है। फिर भी युवती के घरवालों दोनो की शादी करने के लिए राज़ी हो गए। जिसके बाद दोनो की कोर्ट मैरिज करा दी गयी। इसके बाद परिजनो ने एक पार्टी का आयोजन किया।

जैसे ही यह ख़बर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को मिली उन्होंने शादी के आयोजन में जाकर ख़ूब हंगामा किया। हालाँकि पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की लेकिन फिर भी उनका हंगमा जारी रहा। बाद में मजबूरी में पुलिस को लाठियाँ भांजनी पड़ी। इससे कुछ देर के लिए वो वहाँ से चले गए। लेकिन बाद में कुछ और कार्यकर्ता लड़की के घर की तरफ़ बढ़ने लगे। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने उनको समझा बुझाकर वहाँ से चलता किया। डीएसपी आतिश कुमार का कहना है की दोनो पक्षों की मर्ज़ी से यह शादी हुई है.

قالب وردپرس

Comments

comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *