VIDEO: पकड़ा गया 7 साल की मासूम का हत्यारा, बलात्कार के बाद निर्मम हत्या करने वाला दरिंदा गिरफ्तार

शेयर करें
  • 11.3K
    Shares

नई दिल्ली: पड़ोसी देश पाकिस्तान में एक मासूम नन्हीं सी जान जिसकी उम्र मेहेज़ 7 वर्ष थी, इसका नाम जैनब है। यह पाकिस्तान के क़सूर जिले में रहती थी। इसके माँ-बाप उमरा करने मक्का-मदीना गए हुए थे। गत मंगलवार को यह बच्ची अपने घर से लापता हो गयी। बहुत ढूँढा गया लेकिन इसका सुराग़ नहीं मिला।

मंगलवार के दिन लापता होने वाली आठ साल की ज़ैनब की लाश आज उनके घर से दो किलोमीटर दूर कूड़े के ढेर में मिली है। पाकिस्तान के पंजाब सूबे के कसूर ज़िले की पुलिस का कहना है कि बच्ची का रेप करने के बाद क़त्ल किया गया है।

कई घंटे गुज़र जाने के बाद भी जैनब के क़ातिल का सुराग़ मिला है। पुलिस ने CCTV का यह फूटेज जारी किया है जिसमें क़ातिल, बच्ची को अपहरण करके ले जा रहा है। पाकिस्तान की जनता को सलाम है जो इस घटना के विरोध में तुरंत सड़क पर उतर आए और जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे दो प्रदर्शनकारी पुलिस की गोली से मारे गए।

पाकिस्तान में हुई इस घटना ने आज पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। इंसानियत एक बार फिर से शर्मसार है। मैं भी एक पाँच वर्षीय बेटी का पिता हूँ। इस बच्ची की यह मासूम सी तस्वीर देख कर मेरी रूह अंदर से काँप उठी है। सोच रहा हूँ की सरहद के दोनों तरफ़ के दरिंदे एक जैसे ही हैं। यह सरहद के दोनों तरफ पता नहीं कितनी मासूमों की ज़िंदगी ऐसे ही बर्बाद कर देते हैं।

न जाने कब रुकेगा यह। कब तक हमारी निर्भयाएँ और जैनब इस तरह बेरहमी से बलात्कार और क़त्ल की जाती रहेंगी। क्या है इस कोढ़ का इलाज। कितना सड़ गया है हमारा समाज। कितने गिर गए हैं लोग। आख़िर कब इन नन्हें जनाजों के उठाए जाने का सिलसिला ख़त्म होगा।

 

Comments

comments