मुस्लिमों ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजें हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे, बोले-देश के लिए जान भी देंगे

0
139
शेयर करें
  • 2.7K
  • 1
  •  
  •  
  •  
    2.7K
    Shares

उत्तर प्रदेश के आगरा में सामाजिक कार्यकर्ता शबाना खंडेलवाल के नेतृत्व में सैकेड़ो मुस्लिम युवाओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। सोमवार को ये सभी कार्यकर्ता शहीद स्मारक पर जमा हुए थे।

इन सभी कार्यकर्ताओं ने हिंदू राष्ट्र और वंदे मातरम् के नाम पर समुदाय विशेष पर किए गए अत्याचारों को समाप्त करने उन पर लगाम लगाने की भी मांग राखी। बताया जा रहा है की इन लोगों को इस तरह से जुलूस को निकालने की इजाजत नहीं थी।

इस विषय पर खंडेलवाल ने कहा कि ये सोचना बिल्कुल ही गलत है कि भारतीय मुस्लिम किसी भी गैर मुस्लिम के मुकाबले कम देशभक्त हैं। उनकी देशभक्ति पर शक नहीं किया जा सकता और ये देशभक्ति में किसी से कम नहीं पड़ते|

और वो भी देश के लिए समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों के खिलाफ देश में तिरंगे को लेकर गलत संदेश दिया जा रहा है। तिरंगा यात्रा उसी के जवाब में आयोजित की गई है कि देश के मुस्लिम इसका आदर करते हैं और इसके लिए कुछ भी कर सकते हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, खंडेलवाल ने कहा कि मुसलमानों के खिलाफ हमारे देश में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए| और उनके अंदर के डर के माहौल को खत्म करना चाहिए। साथ ही साथ उन्होंने यह भी मांग की कि मस्जिदों और मदरसों को सरकार द्वारा सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए।

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here